कवि का पूरा नाम रविन्द्र सिंह है, ये अपनी रचनाऐं ‘रविन’ नाम से प्रकाशित करते हैं। कवि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ नामक जिले में रहते हैं। कवि के पिता का नाम श्री ब्रह्म सिंह और माता का नाम श्रीमती कौशल देवी है। पिता पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर आसीन हैं तथा माता गृहणी हैं।आगरा के आनंद इंजीनियरिंग कालेज से सूचना प्रौद्योगिकी में ग्रेजुऐशन करने के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर एक प्रतिष्ठित कम्पनी में कार्यरत हैं। कवि सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार खुल कर प्रस्तुत करते हैं और इनकी अधिकतम रचनाऐं इसी पर आधारित भी होती हैं।
कवि अपनी ग़ज़लों, नज़्मों, गीतों, कविताओं, लघु कहानियों इत्यादि को हिंदवी लहजे में कहते व लिखते हैं। दी गई कविता ‘सिपाही’ कवि की उच्चतम रचनाओं में से एक है। आशा है आपको यह कविता अवश्य पसंद आऐगी।
There are no products |